Close Menu
Khoji Patrakar
  • Home
  • Latest News
  • World News
  • State
    • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Raigarh
    • Dharamjaigarh
    • Gharghoda
    • Kharsia
    • Lailunga
    • Tamnar
  • Raipur
  • Politics
  • Sports

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

संपादकीय | न्याय की चौखट पर बैठी एक ग्रामीण महिला

October 6, 2026

चोरी की स्कूटी से फिर वाहन चोरी की तलाश में निकले थे तीन आरोपी, 4 दुपहिया वाहन बरामद

October 5, 2026

रायगढ़ में हाथी और इंसान: बढ़ते संघर्ष के आंकड़े अब चेतावनी हैं

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Facebook X (Twitter) Instagram
Khoji PatrakarKhoji Patrakar
  • Home
  • Latest News
  • World News
  • State
    • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • Raigarh
    • Dharamjaigarh
    • Gharghoda
    • Kharsia
    • Lailunga
    • Tamnar
  • Raipur
  • Politics
  • Sports
Khoji Patrakar
Home»Latest News»तमनार हिंसा मामला: महिला आरक्षक पर हमले के 05 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की भी की पहचान
Latest News

तमनार हिंसा मामला: महिला आरक्षक पर हमले के 05 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की भी की पहचान

Khoji PatrakarBy Khoji PatrakarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Telegram Email
Follow Us
Google News Facebook WhatsApp
WhatsApp Image 2026 01 03 at 5.01.45 PM 1
Share
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

रायगढ़ | 03 जनवरी 2026

रायगढ़ पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र के CHP चौक पर महिला आरक्षक के साथ हुई बदसलूकी और जानलेवा हमले के मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने अब तक इस हिंसक घटना में शामिल कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। विदित हो कि बीती 27 दिसंबर को तमनार के CHP चौक पर एक हिंसक घटना घटित हुई थी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ न केवल बदसलूकी की गई बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी किया गया था। पुलिस विभाग ने इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस घटना के हर एक पहलू की गहनता से जांच कर रही है। कार्रवाई के क्रम में कल पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, वहीं आज विवेचना के आधार पर 03 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में 02 अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं जिनकी पहचान सुनिश्चित कर ली गई है और पुलिस की विशेष टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि वर्दीधारी महिला पुलिसकर्मी पर हमला समाज और कानून व्यवस्था पर हमला है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस घटना में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि या सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी गतिविधियों से बचें, अन्यथा पुलिस कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Telegram Email Copy Link
Khoji Patrakar
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

श्रावण चौहान Khoji Patrakar के लेखक एवं संपादक हैं। वे स्थानीय समाचार, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की गहरा कवरेज करते हैं और सत्यापन-केंद्रित, जवाबदेह पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को साफ, संतुलित और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। संपर्क: info@khojipatrakar.com ।

Related Posts

चोरी की स्कूटी से फिर वाहन चोरी की तलाश में निकले थे तीन आरोपी, 4 दुपहिया वाहन बरामद

October 5, 2026

रायगढ़ में हाथी और इंसान: बढ़ते संघर्ष के आंकड़े अब चेतावनी हैं

October 5, 2026

तलईपल्ली परियोजना विवाद सुलझा, ग्रामीणों ने समाप्त की अनिश्चितकालीन हड़ताल

February 21, 2026

बड़ा सड़क हादसा टला: कोनपारा में बस सड़क से नीचे उतरी, यात्री बाल-बाल बचे

February 21, 2026

हत्या कांड का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में सुलझी मौहापाली हत्याकांड की गुत्थी

February 21, 2026

तमनार का ‘काला अध्याय’: आंदोलनों की सफलता पर लगा अस्मिता का दाग

January 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Don't Miss

संपादकीय | न्याय की चौखट पर बैठी एक ग्रामीण महिला

By Khoji PatrakarOctober 6, 2026

घऱघोड़ा न्यायालय परिसर की यह तस्वीर पहली नजर में सामान्य लग सकती है, लेकिन इसके…

चोरी की स्कूटी से फिर वाहन चोरी की तलाश में निकले थे तीन आरोपी, 4 दुपहिया वाहन बरामद

October 5, 2026

रायगढ़ में हाथी और इंसान: बढ़ते संघर्ष के आंकड़े अब चेतावनी हैं

October 5, 2026

तलईपल्ली परियोजना विवाद सुलझा, ग्रामीणों ने समाप्त की अनिश्चितकालीन हड़ताल

February 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Picks

संपादकीय | न्याय की चौखट पर बैठी एक ग्रामीण महिला

October 6, 2026

चोरी की स्कूटी से फिर वाहन चोरी की तलाश में निकले थे तीन आरोपी, 4 दुपहिया वाहन बरामद

October 5, 2026

रायगढ़ में हाथी और इंसान: बढ़ते संघर्ष के आंकड़े अब चेतावनी हैं

October 5, 2026

तलईपल्ली परियोजना विवाद सुलझा, ग्रामीणों ने समाप्त की अनिश्चितकालीन हड़ताल

February 21, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

About Us
About Us

Khoji Patrakar एक विश्वसनीय और जिम्मेदार हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित खबरें पहुँचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं, स्थानीय मुद्दों, राष्ट्रीय अपडेट और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग को सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करना है। हम प्रमाणित स्रोतों, सही जानकारी और संतुलित पत्रकारिता पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। हमारे लेख, रिपोर्ट और विश्लेषण पारदर्शिता और सत्यता के सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। Khoji Patrakar का लक्ष्य है—जनता को जागरूक करना, सही जानकारी पहुँचाना और डिजिटल पत्रकारिता में विश्वसनीयता बनाए रखना।

Our Picks
Categories
  • Editorial Article)
  • Latest News
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Copyright © 2026 Khoji Patrakar. All Rights Reserved | Designed by PixelPankh.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.