Author: Khoji Patrakar

श्रावण चौहान Khoji Patrakar के लेखक एवं संपादक हैं। वे स्थानीय समाचार, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की गहरा कवरेज करते हैं और सत्यापन-केंद्रित, जवाबदेह पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को साफ, संतुलित और उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना है। संपर्क: info@khojipatrakar.com ।

घऱघोड़ा न्यायालय परिसर की यह तस्वीर पहली नजर में सामान्य लग सकती है, लेकिन इसके भीतर हमारे समाज की एक गहरी और मार्मिक कहानी छिपी है। सामने बैठी यह महिला किसी बड़े शहर की पढ़ी-लिखी, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिला नहीं है। वह दूरस्थ ग्रामीण अंचल से आई एक मेहनतकश महिला है, जिसने मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पाला, लेकिन उसी परिवार में उसे पति की शराबखोरी, मारपीट और सास-देवर की प्रताड़ना सहनी पड़ी। वर्षों तक वह इसलिए चुप रही क्योंकि उसके लिए परिवार केवल चार दीवारों का नाम नहीं था, बल्कि उसके बच्चों का भविष्य, सामाजिक सम्मान और…

Read More

रायगढ़, 5 अक्टूबर। जिले में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत के चार चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। मामले के अनुसार, घरघोड़ा निवासी सुनील शर्मा ने 19 सितंबर 2026 को…

Read More

दो वर्षों में 18 हाथियों की मौत, इंसानी जानें भी गईं—सवाल यह नहीं कि दोषी कौन, सवाल यह है कि अगली मौत रोकने की तैयारी कितनी है? रायगढ़ जिले में हाथी–मानव संघर्ष अब सामान्य वन्यजीव घटना नहीं रह गया है। जंगलों से निकलकर हाथियों के झुंड गांवों, खेतों और सड़कों तक पहुंच रहे हैं। घरघोड़ा–रायगढ़ मार्ग पर पूंजीपथरा से पहले इमलीडीही और समारूमा के जंगल क्षेत्र में शाम के समय हाथियों के बड़े दल का सड़क पार करना लगातार चिंता का विषय बन रहा है। कई बार 35 से 50 हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में दिखाई देने की बात…

Read More

घरघोड़ा/रायगढ़, 21 फरवरी 2026। एनटीपीसी लिमिटेड की तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से प्रभावित आठ गांवों के ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। शुक्रवार को ग्राम तलईपल्ली के धरना स्थल पर प्रशासन, एनटीपीसी प्रबंधन और प्रभावित ग्रामीणों के बीच महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी की ठेका कंपनियों…

Read More

बड़ा सड़क हादसा टला: कोनपारा में बस सड़क से नीचे उतरी, यात्री बाल-बाल बचे घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कोटरीमाल के पास कोनपारा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। रनपुर से रायगढ़ जा रही सवारी से भरी बदन बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय बस सामान्य गति से रायगढ़ की ओर जा रही थी। कोनपारा के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे…

Read More

🔴 हत्या कांड का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में सुलझी मौहापाली हत्याकांड की गुत्थी रायगढ़, 21 फरवरी।खरसिया पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर मौहापाली में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। क्या है पूरा मामला? 16 फरवरी की रात चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली आया हुआ था। देर रात वह घर से निकला, जिसके कुछ समय बाद वह गांव की गली में गंभीर रूप से घायल और जली…

Read More

रायगढ़ | 03 जनवरी 2026 रायगढ़ पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र के CHP चौक पर महिला आरक्षक के साथ हुई बदसलूकी और जानलेवा हमले के मामले में कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने अब तक इस हिंसक घटना में शामिल कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। विदित हो कि बीती 27 दिसंबर को तमनार के CHP चौक पर एक हिंसक घटना घटित हुई थी, जिसमें ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ न केवल बदसलूकी…

Read More

तमनार (रायगढ़)। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक और कोयलांचल क्षेत्र तमनार में पिछले दिनों हुई हिंसक झड़प के बाद अब जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्होंने न केवल प्रशासन बल्कि समाज के नैतिक मूल्यों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोल ब्लॉक के विरोध में भड़का जन-आक्रोश जब हिंसक हुआ, तो उसकी सबसे दर्दनाक कीमत एक महिला पुलिसकर्मी को अपनी गरिमा के साथ चुकानी पड़ी। वायरल हो रहे एक अमानवीय वीडियो ने तमनार के इतिहास में एक ऐसा काला पन्ना जोड़ दिया है, जिसे विकास या अधिकारों की किसी भी दलील से साफ नहीं किया जा सकता।…

Read More